फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विस चुनाव : दिव्यांग मतदाताओं के लिए बना मोबाइल एप, 10 लाख से अधिक दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा

Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्सन विद् डिस्एबिलिटीज एप बनाया है। एप में दिव्यांग मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मिलने वाली सुविधाओं के साथ अन्य जानकारियां मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्सन विद् डिस्एबिलिटीज एप बनाया है। एप में दिव्यांग मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मिलने वाली सुविधाओं के साथ अन्य जानकारियां मिलेगी।

विज्ञापन


दिव्यांग मतदाताओं के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में शुक्ला ने कहा कि 10 लाख से अधिक दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में 1  से 30 नवंबर तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 7, 13, 21 और 28 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं से दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें