फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: कांग्रेस का भाजपा पर हमला- सरकार ने राज्यकर्मियों की मांगों को किया नजरअंदाज, हो रहा आर्थिक सुरक्षा से खिलवाड़

Tue, 18 Jan 2022 06:24 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला डेस्क, लखनऊ

सार

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में माना है कि नई पेंशन योजना के बाद नियमित हुए दैनिक वेतन भोगी को पिछली सेवा जोड़ते हुए पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने का हक है लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य कर्मियों की मांगों को नजरअंदाज किया है और लाखों कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने पेंशन बहाली के मुद्दे पर सरकार पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संयुक्त कर्मचारी संगठन के 150 अलग-अलग धड़े करीब 20 लाख पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों की पेंशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन

पेंशन योजना पर सरकार को घेरा

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में माना है कि नई पेंशन योजना के बाद नियमित हुए दैनिक वेतन भोगी को पिछली सेवा जोड़ते हुए पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने का हक है लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर भी उन्होंने हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें दोबारा गोरखपुर भेज दिया है। जल्द ही जनता उन्हें उनके मठ में भेज देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें