फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2027: पंजाब की तर्ज पर यूपी में एकला चलो की राह पर आम आदमी पार्टी, तैयारियों को दे रही धार

Mon, 16 Nov 2026 10:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की संभावनाएं तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की तर्ज पर यहां भी एकला चलो की राह पर आगे बढ़ रही है। पंजाब में कांग्रेस के साथ हालिया अनबन को भी इसकी एक वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की संभावनाएं तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की तर्ज पर यहां भी एकला चलो की राह पर आगे बढ़ रही है। पंजाब में कांग्रेस के साथ हालिया अनबन को भी इसकी एक वजह माना जा रहा है। पार्टी जिलों में सम्मेलन आयोजित कर अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी है, ताकि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार सके। फिलहाल यूपी के दोनों सदनों में पार्टी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने गठन के बाद से ही यूपी में अपना विस्तार शुरू कर दिया था। हालांकि, चुनावों में उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां जारी रखीं। दिल्ली में सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे यूपी के इलाकों में उसका प्रभाव भी बढ़ा। बदले राजनीतिक हालात में दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद पार्टी पंजाब में सरकार बनाने में सफल रही। अगले वर्ष यूपी के साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए आप ने यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

पार्टी सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकातों के बावजूद सीटों के बंटवारे पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। ऐसे में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वह चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के नवगठित मोर्चे की गतिविधियों व सियासी रुख पर भी नजर रखे हुए है। सपा और कांग्रेस की ओर से अन्य दलों को गठबंधन में शामिल नहीं किए जाने की स्थिति में आप के पास दूसरे विकल्प भी खुले रहेंगे। इनके जरिये पार्टी प्रदेश की सियासत में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें