फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Elections 2022: कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप- झारखंड सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे सिंह

Tue, 25 Jan 2022 07:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

प्रसाद ने एक ट्वीट में कहा, पिछले एक साल से ज्यादा समय से भाजपा के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद कांग्रेस के नेता उन पर हमला करने लगे हैं। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने दावा किया है कि आरपीएन सिंह भाजपा के साथ मिलकर एक साल से अधिक समय से झारखंड की सरकार को कमजोर करने की कोशिशों में लगे हुए थे।

विज्ञापन


प्रसाद ने एक ट्वीट में कहा, पिछले एक साल से ज्यादा समय से भाजपा के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था। उनके भाजपा में चले जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी प्रसन्न है।
विज्ञापन

आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने अविनाश पांडे को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें