फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Elections 2022: भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी को गठबंधन में मिलेंगी 15 सीटें, गठबंधन में हुई सीटों का बंटवारा

Sun, 16 Jan 2022 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उन्हें गठबंधन में 15 सीटें मिलने की घोषणा की।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में एनडीए में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी को 15 सीटें मिली हैं। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उन्हें गठबंधन में 15 सीटें मिलने की घोषणा की।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, बलिया, संतकबीरनगर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, फैजाबाद, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही,  इलाहाबाद और मिर्जापुर जिले में निषाद पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बदली चुनावी स्थितियों में वह कुछ सीट बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल सीट पर नहीं बल्कि जीत पर ध्यान दे रही है। 

उन्होंने बताया कि 2017 में पीस पार्टी के साथ गठबंधन कर 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने डिजिटल प्लेटफार्म और सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार की तैयारी की है। प्रत्याशी चयन में उनकी छवि और पृष्ठभूमि का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


उधर, भाजपा के सूत्रों का कहना है कि सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के साथ होने वाली बैठक के बाद सीटों का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें