फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, राजनाथ, राहुल और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 18 May 2024 06:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

fifth phase Election: पांचवे चरण में यूपी की 14 सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इस चरण में अमेठी और रायबरेली में सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
राहुल रायबरेली से तो स्मृति अमेठी से लड़ रहीं चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की 14 सीटों के लिए प्रचार शनिवार शाम थम जाएगा। ये चरण काफी अहम है क्योंकि इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए भी चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पाँचवे चरण के इन सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शनिवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लग जाएगा। प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजमीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पाँचवे चरण का प्रचार अभियान खत्म होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि राजनीतिक दलों के सभी बाहरी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दौरान निर्वाचन क्षेत्रों में मौजूद न रहें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन और वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगाई गई है। पांचवे चरण में मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (अजा), बाराबंकी (अजा), फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा लोकसभा सीटें आती हैं। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें