फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : ओवैसी को मुख्यमंत्री योगी की नसीहत... ये नया यूपी है, यहां दंगाइयों के पोस्टर लगते हैं

Tue, 25 Jan 2022 09:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमला बोला है। ओवैसी ने मंगलवार को ट्वीट कर सपा, बसपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बाबा, भैया और बहनजी को बाय बाय’।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमला बोला है। ओवैसी ने मंगलवार को ट्वीट कर सपा, बसपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बाबा, भैया और बहनजी को बाय बाय’। इसके जवाब में सीएम ऑफिस के अधिकृत ट्विटर हैंडल से पलटवार किया गया। इसमें कहा गया है कि ‘15 मिनट के लिए पुलिस हटवाने की बात करने वालों, हाय बाय की बात तक तो ठीक है, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि यह नया यूपी है। यहां सार्वजनिक रूप से दंगाइयों के पोस्टर लगाए जाते है और उनकी संपत्ति कुर्क की जाती है। बाद में वही दंगाई ‘हम सुधर गए हैं’ कि तख्ती लेकर घूमते नजर आते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश पर तंज, नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद
सीएम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता और जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में तमंचावाद दौड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें