फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : सपा ने बदली रणनीति, अवध और पूर्वांचल में शिवपाल रहेंगे स्टार प्रचारक, जातीय बहुलता वाले क्षेत्र में जाएंगे मौर्य, कश्यप और चौहान

Sun, 20 Feb 2022 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी ने चुनाव शुरू होते ही 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसके बाद भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अकेले चुनाव प्रचार में जुड़े रहे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने सियासी रणनीति बदल दी है। अवध और पूर्वांचल में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव स्टार प्रचारक होंगे। वह अलग- अलग विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे। इसी तरह स्वामी प्रसाद मौर्य, डा. राजपाल कश्यप और संजय चौहान सहित अन्य नेता अपनी बिरादरी वाले क्षेत्र में डेरा डालेंगे।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने चुनाव शुरू होते ही 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसके बाद भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अकेले चुनाव प्रचार में जुड़े रहे। तीसरे चरण में मुलायम सिंह यादव भी करहल में जनसभा किए। इस क्षेत्र में प्रो. रामगोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी डटे रहे। सूत्र बताते हैं कि तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अगल- बगल के जिलों में भी डैमेज कंट्रोल में जुटे। 

नाराज चल रहे कई नेताओं से बातचीत कर सरकार बनाने में सहयोग मांगा। ये नेता इटावा ही नहीं फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया जिले के भी थे। पार्टी के रणनीतिकारों का दावा है कि अब अवध और पूर्वांचल में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतरेंगे। वह विधानसभा क्षेत्रवार जनसभाओं को संबोधित करेंगे और भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप और जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान को उनकी जातीय बहुलता वाले इलाके में उतारा गया है। इन नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए निजी हेलीकाप्टर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

अति पिछड़ों पर विशेष निगाह
समाजवादी पार्टी मतदान से ठीक पहले अति पिछड़ों पर विशेष तौर पर फोकस किया है। सपा के परंपरागत वोटबैंक यादव, मुस्लिमों की गोलबंदी है, लेकिन यादव बिरादरी से प्रतिस्पर्धा रखने वाली कुछ जातियां के छिटकने की जानकारी मिली है।

कुर्मी, चौहान, पाल, मौर्य, कुम्हार, लोहार, निषाद आदि जातियां जिन विधानसभा क्षेत्र में दूसरी पार्टी ने संबंधित बिरादरी का उम्मीदवार उतारा है, वे सपा के बजाय उस पार्टी के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सपा इन जातियों को अपने पक्ष में लामबंद रखने के लिए वहां संबंधित जाति के नेताओँ को तैनात कर रही है। ये मतदान तक संबंधित विधानसभा क्षेत्र में रहकर अपनी जाति के बीच ही कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें