सीएम योगी ने अखिलेश का नाम लिए बिना ट्वीट किया, ''वे 'जिन्ना' के उपासक है, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं।''
लाला लाजपत राय को किया याद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 28 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेना लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, ''भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक, राष्ट्रवादी लेखक एवं चिंतक, महान शिक्षाविद, स्वराज के प्रबल समर्थक 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। माँ भारती की स्वाधीनता हेतु आपका अविस्मरणीय संघर्ष व बलिदान हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।''