फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : चौथे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों पर होगा मतदान

Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जिन नौ जिलों में चौथे चरण में मतदान होने हैं उसमें पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिला शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है। जिन नौ जिलों में चौथे चरण में मतदान होने हैं उसमें पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिला शामिल है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चौथे चरण के के लिए 21 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार प्रसार पर रोक लग जायेगी। इस चरण में 2.13 लाख मतदाता 624 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
चौथे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ रहे प्रदेश केकानून मंत्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के अलावा प्रवर्तन निदेशालय से सर्विस छोड़कर आए राजेश्वर सिंह भाजपा उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा व रविदास मल्होत्रा की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल भी इसी चरण में हरदोई से किसमत आजमा रहे हैं।

रायबरेली में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं अदिति सिंह भी इसी चरण में मैदान में हैं। इसी चरण में लखीमपुर खीरी में भी चुनाव होना है। किसानों के विरोध और लखीमपुर के तिकुनिया में हुई घटना के कारण इस जिले पर सभी की निगाहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें