फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला अति निंदनीय हरकत, संघमित्रा मौर्य सपा के समर्थन में मैदान में उतरी

Wed, 02 Mar 2022 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पिछले दिनों प्रतापगढ़ में कुंडा में जनसत्ता दल के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के दबंग समर्थकों द्वारा सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला किया गया था। उस हमले में भी कई समाजवादी कार्यकर्ता और समर्थक घायल हुए थे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले को भाजपा की बौखलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री पर हमला हारते अति निंदनीय हरकत है। इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को मजाक बना दिया है। वह विपक्ष के प्रति साजिशें कर रही है। फाजिल नगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य पर मंगलवार को गोड़रिया में रोड शो के दौरान हुआ हमला सुनियोजित तरीके से भाजपा के गुंडों द्वारा किया गया है। उनके काफिले पर कातिलाना हमला किया जाना निंदनीय है। भाजपा और उसके समर्थक अपनी करारी हार देखकर बौखलाहट में होश खोकर हमलावर हो रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि फोन पर मौर्य ने बताया कि उन पर भाजपा द्वारा जानलेवा हमला जानबूझकर कराया गया है। भाजपा सरकार का यह दावा खोखला है कि उत्तर प्रदेश गुंडा माफिया मुक्त है, जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपाई गुंडों ने अपनी ही सांसद संघमित्रा मौर्या पर भी जानलेवा हमला किया है। यह भाजपाई लोकतंत्र की कलई खुलने का एक और सबूत है।

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य रोड शो में एक दूसरी गाड़ी में सवार थे और रोड शो में आगे निकल गए थे, लेकिन उनकी निजी कार, जिससे वे अक्सर चलते है। वह रोड शो में पीछे थी उस पर जानबूझकर हमला हुआ और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। भाजपा के इस हमले के खिलाफ  मौर्य गोड़रिया में पडरौना तमकुहीराज रोड पर धरने पर बैठ गए। इसी तरह पिछले दिनों प्रतापगढ़ में कुंडा में जनसत्ता दल के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के दबंग समर्थकों द्वारा सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला किया गया था। उस हमले में भी कई समाजवादी कार्यकर्ता और समर्थक घायल हुए थे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। सपा अध्यक्ष ने मांग की कि हमले में शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हमले में शामिल सभी अवांछित तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करे कि फाजिलनगर में मतदान बिना किसी भय एवं अनियमितता के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हो सके।
विज्ञापन


भाजपा सांसद बीते कुछ दिनों से कर रही थी गुपचुप प्रचार
बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य अब खुलकर अपने पिता और फाजिलनगर से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में उतर आई है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर मंगलवार को हुए हमले के बाद संघमित्रा ने भाजपा पर स्वामी प्रसाद पर हमले का आरोप लगाते हुए दावा किया कि फाजिलनगर से उनके पिता ही चुनाव जीतकर आएंगे।

योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उस समय उनकी सांसद बेटी संघमित्रा ने भाजपा में ही आस्था जताई थी। सूत्रों के मुताबिक पिता को फाजिलनगर से टिकट मिलने के बाद बीते तीन-चार दिन से संघमित्रा गुपचुप पिता के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही थी। मंगलवार को स्वामी प्रसाद के काफिले पर हुए हमले के बाद संघमित्रा खुलकर मीडिया और सोशल मीडिया में पिता के समर्थन में मैदान में आई। संघमित्रा ने कहा कि भाजपा के लोगों ने उनके पिता पर हमला का आरोप लगाया। उन्होंने स्वामी प्रसाद पर हमले को लोकतंत्र पर हमला भी बताया। इस संबंध में भाजपा के नेताओं ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी का कहना है कि फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद चुनाव हार रहे है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद ने हमले को हथकंडा अपनाया है। जहां तक उनकी सांसद बेटी के बयान की बात है तो इस पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व विचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें