फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : रोड शो कर अखिलेश ने दिखाई ताकत, बोले- अयोध्या को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय नगरी, हनुमानगढ़ी में की पूजा

Fri, 25 Feb 2022 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने करीब 17 मिनट के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला और तंज कसा। कहा कि बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप भी बांट रहे थे, लेकिन मिले नहीं। जो मुख्यमंत्री लैपटॉप न चला पाए उससे क्या उम्मीद करोगे।
विज्ञापन
अयोध्या में रोड शो के दौरान अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी तेज नारायण पांडेय के समर्थन में रोड-शो के जरिए शुक्रवार को ताकत दिखाई और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने धार्मिक नगरी अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर की नगरी बनाने का संकल्प लिया। रोड-शो की शुरुआत करने से पूर्व नया घाट पर एकत्र कार्यकर्ताओं को हुजूम को देखकर वह उत्साहित हो गये और जनसभा करने लगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान परशुराम और अयोध्या के संतों को नमन करते हुए भाषण की शुरुआत की और कहा कि जिस तरीके का समर्थन दिखाई दे रहा है, यह समर्थन बिना भगवान श्रीराम के आशीर्वाद के संभव नहीं था। मुझे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में हम और आप मिजी-जुली संस्कृति को बचा करके भाजपा का सफाया करने का काम करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं समय-समय पर अयोध्या के संत-महंत से मिला हूं। उन्हें भरोसा दिलाता हूं, यह पवित्र नगरी है, यह पुण्य की धरती है, यहां के नगर निगम के घर, पानी का टैक्स पूरा माफ होगा। इसके साथ-साथ 300 यूनिट बिजली भी माफ होगी। कहा कि किसी पुण्य कार्य के लिए अगर हमें अयोध्या के विकास के लिए कोई भी जमीन किसानों से लेनी होगी तो सर्किल रेट बढ़ाकर उनका छह गुना मुआवजा देंगे। यही नहीं समाजवादी सरकार बनेगी तो बीएड, टेट डिग्री धारकों को समायोजित किया जाएगा। अयोध्या के व्यापारियों को भरोसा दिलाता हूं कि विकास ऐसा होगा कि व्यापारी का नुकसान न हो।

कहा कि समाजवादियों की व पवन पांडेय की मदद करो, इन्हें विधायक बनाओ अयोध्या के विकास में हमें कुछ भी करना पड़ेगा करेंगे और अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का कार्य करेंगे। कहा कि भजन स्थल समाजवादियों ने बनाया था, उसमें भगवान श्रीराम के धनुष का रूप था और बीच में तीर जाना था, बाबा मुख्यमंत्री कमाल के हैं। जो सरकार धनुष न बना पाए, ठीक से तीर न लगा पाए उससे क्या उम्मीद करोगे। समाजवादी सरकार बनेगी तो भर्ती निकाली जाएगी। फौज के साथ-साथ पुलिस की भर्ती निकाली जाएगी। तीन साल में भर्ती नहीं हुई। कोरोना दो साल बर्बाद कर दिया है। ऐसे में अगर उम्र की सीमा में छूट देनी पड़ी तो नौजवानों को छूट देने का काम करेंगे।
विज्ञापन


भाषण के दौरान मुख्यमंत्री पर कसा तंज
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने करीब 17 मिनट के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला और तंज कसा। कहा कि बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप भी बांट रहे थे, लेकिन मिले नहीं। जो मुख्यमंत्री लैपटॉप न चला पाए उससे क्या उम्मीद करोगे। मुख्यमंत्री की वह तस्वीर देखी जिसमें वह खुद पूरब में देख रहे हैं गोरखपुर की तरफ और जनता पश्चिम में देख रही है। तब पता चला कि मुख्यमंत्री को स्मार्ट फोन भी चलाना नहीं आता है। कहा कि इधर वह कहते हैं कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं, तभी से मैं भी उनके घर पर नजर रखने लगा हूं और आजकल देख रहा हूं तो शाम को उधर धुआं उठता दिख रहा है। कुछ दिन पहले पुताई वालों को जाते देखा है, पूछने पर जानकारी मिली कि काले-काले धब्बे धुएं के लगे थे, उन्हें पोतने जा रहे थे। कहा कि भगवान श्रीराम की धरती पर समाजवादी लोग जीतने जा रहे हैं, जो गर्मी निकाल रहे थे इस बार अयोध्या के लोग इतना वोट डालेंगे कि गर्मी निकालने वालों की भाप निकल जाएगी।

लैपटॉप के बयान पर लोटपोट हो रही जनता
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इनके छोटे नेता छोटा झूठ, बड़े नेता बड़ा झूठ और सबसे बड़े नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं। कहा कि उनके लैपटॉप के बयान पर जनता लोटपोट हो जा रही है। उन्होंने कहा कि इंटर पास करके जो बारहवीं में पहुंचेंगे, उन्हें लैपटॉप देंगे, शुक्र है उन्होंने यह नहीं कहा कि इंटर के बाद दसवीं में जाने वालों को लैपटॉप देंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी अपना बता रहे
सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग भगवान श्रीराम के नाम पर भी लूट रहे हैं, इनसे सावधान रहो। यह तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी अपना फैसला बता रहे हैं। अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। समाजवादियों ने एक्सप्रेसवे कम समय में बना दिया, दो साल के अंदर 302 किमी. का एक्सप्रेस वे बना दिया। जिस पर प्रधानमंत्री उतरे थे, वह भी समाजवादियों का बनाया था। उन्होंने गुजरात में क्यों नहीं बनाया।

हर दुखती रग पर अखिलेश ने रखा हाथ
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने रोड-शो के दौरान जिले की हर दुखती रग पर हाथ रखा और सहानुभूति जताते हुए उनके निदान का भरोसा भी दिलाया। नयाघाट से शुक्रवार शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड-शो उदया चौराहे पर आकर समाप्त हो गया। इस दौरान रामनगरी सपा कार्यकर्ताओं से पटी रही। सपा नेता, कार्यकर्ता व संत-महंतों ने भी अयोध्या में अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा किया।

चाहे श्रीराम एयरपोर्ट के लिए हुए भूमि अधिग्रहण में धर्मपुर शहादत, कुट्टिया समेत अन्य ग्रामसभाओं के किसानों के मुआवजे के विरोध का मामला रहा हो, चाहे अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों के आंदोलन का मामला। जहां उन्होंने भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की भूमि का सर्किल रेट बढ़ाकर छह गुना मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, वहीं, व्यापारियों से सामंजस्य बैठाकर विकास की बात कही। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने, बीएड, टीईटी डिग्रीधारकों को समायोजित करने, नौकरी में आयु वर्ग में छूट देने सहित हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर उन्होंने हर वर्ग से सीधे जुड़ने की कोशिश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी वर्गों को साधने की पूरी कोशिश करने का संदेश जरूर दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करीब चार बजे उन्होंने रोड शो प्रारंभ किया। विजय रथ के आगे-आगे समर्थकों का हुजूम रहा। सड़क के दोनों पटरियों पर भी लोग अखिलेश यादव को देखने के लिए उमड़ पड़े। महिलाएं, बच्चे, बूढ़े भी छतों पर आ गए। इस दौरान सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडेय के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। राज सदन के पास व्यापारी नेता नंदू गुप्ता, हनुमान गढ़ी के निकट संत-महंतों ने स्वागत किया। यात्रा जब टेढ़ी बाजार पहुंची तो पार्षद हाजी असद अहमद, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, अमृत राजपाल आदि ने स्वागत किया। इसके बाद उदया चौराहा पहुंचकर समय सीमा समाप्त हुई और रोड-शो भी समाप्त किया गया। अखिलेश यादव के रोड-शो को देखने के लिए बेनीगंज, साहबगंज, अमानीगंज, साहबगंज, गुदड़ी बाजार, चौक, रिकाबगंज, नियांवा, सिविल लाइन व गांधी पार्क तक समर्थकों का हुजूम रहा, लेकिन अखिलेश यादव के वहां तक न पहुंचने कार्यकर्ता कुछ मायूस हुए।

पहली बार हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन
पहली बार अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी करने पहुंचे। उन्होंने हनुमंतलला की पूजा-अर्चना की और आरती भी उतारी। यह पहला अवसर था जब अखिलेश यादव अयोध्या आकर दर्शन-पूजन कर रहे थे। उन्होंने अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष सागरिया पट्टी के महंत ज्ञानदास से भी आशीर्वाद लिया। यहां महंत संजय दास, महंत कल्याण दास, महंत बालयोगी रामदास, महंत दिलीप दास, महंत आनंद दास, संत हेमंत दास सहित अन्य संतों ने सपा प्रमुख का स्वागत अभिनंदन किया तो अखिलेश यादव ने भी संतों के प्रति अपनी आत्मीयता दिखाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें