फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रैबीज फ्री प्रदेश बनाने के लिए डॉक्टरों ने लिया संकल्प, भविष्य में हर बड़े शहर में सेंटर खोलने की योजना

Mon, 13 May 2024 07:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

SACTEM:सैक्टम सोसाइटी के अंतर्गत डॉक्टरों ने प्रदेश को रैबीज फ्री बनाने की बात कही। लखनऊ में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र के दिग्गज डॉक्टर एकत्रित हुए। 
 
विज्ञापन
सैक्टम सोसाइटी डॉ. लोकेंद्र गुप्ता की अगुवाई में शुरू हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोसाइटी ऑफ एक्यूट केयर, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन (SACTEM) द्वारा  मानव रैबीज की रोकथाम और प्रबंधन विषय पर एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों डॉक्टरों ने इस विषय पर अपने विचार रखे। 

विज्ञापन


 डॉ. एम एन सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पद्म श्री डॉ. ओमेश कुमार भारती मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। यहां डॉक्टरों ने रेबीज रोकथाम को लेकर हो रहे नए-नए प्रयासों पर प्रस्तुति दी। डॉ. पंकज सक्सेना, संयुक्त निदेशक, DGMH-UP मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

इस कार्यक्रम में लखनऊ के साथ देश के कई वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हुए। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे नवोदित डॉक्टरों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। सैक्टम (SACTEM) के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने इस क्षेत्र में सुधार और विकास की संभावनाओं पर अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में संस्था ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ "रेबीज फ्री लखनऊ और अयोध्या" कार्यक्रम पर सहयोग करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें