नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ सुशील प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व अमेठी के पद पर भेजा गया है। उप जिलाधिकारी सीतापुर शशिभूषण राय को नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ बनाया गया है। राजस्व परिषद लखनऊ में संबद्ध उप जिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी को कानपुर देहात में उपजिलाधिकारी बनाया गया है। अमेठी में डिप्टी कलेक्टर रामशंकर-। को विशेष कार्याधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। आनंद कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टर कानपुर देहात को लखनऊ विकास प्राधिकरण में नजूल अधिकारी बनाया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित एवं राजस्व) अमेठी वंदिता श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (वित एवं राजस्व) गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनाती दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर सहदेव कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित एवं राजस्व) बुलंदशहर के पद पर भेजा गया है। उप जिलाधिकारी कानपुर नगर अनिल कुमार अग्निहोत्री को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट बांदा सुरेंद्र सिंह द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। उप जिलाधिकारी रायबरेली केशव नाथ को नगर मजिस्ट्रेट बांदा के पद पर तैनाती दी गई है।
कंचन एमडी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन बनाई गईं
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा को उतर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लखनऊ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। कंचन वर्मा 2005 बैच की प्राइम मिनिस्टर अवार्डी आईएएस अधिकारी हैं। शुक्रवार को विशेष सचिव स्तर से सचिव व आयुक्त स्तर के पद पर पदोन्नत हो जाएंगी।
ये जिले से हटे, शासन में विशेष सचिव बने
कुशीनगर के जिला अधिकारी भूपेंद्र एस. चौधरी को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के पद पर तैनाती दी गई है। मथुरा के जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र को विशेष सचिव राज्य कर विभाग तथा प्रतापगढ़ के डीएम डॉ रुपेश कुमार को विशेष सचिव चीनी एवं गन्ना विकास के पद पर तैनाती किया गया है।