डीजीपी ने कहा है कि मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर जिला अस्पताल एवं जनपद के अन्य अस्पतालों को एलर्ट पर रखा जाए और आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं दिन-रात सुचारु रखी जाएं।
इन जिलों में भेजे गए वरिष्ठ अफसर
डीजीपी के निर्देश पर चार अति संवेदनशील जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है। इसमें आईजी यातायात दीपक रतन को मथुरा, आईजी पीटीसी मेरठ लक्ष्मी सिंह को मुजफ्फरनगर, आईजी फायर सर्विसेज विजय प्रकाश को संभल और डीआईजी एसआईटी जे. रविंदर गौड़ को बिजनौर भेजा गया है। एडीजी आगरा अजय आनंद को अलीगढ़ में कैंप करने को कहा गया है।