फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी डीजीपी का अखिलेश के बयान पर पलटवार, बोले- नियम से होती है थानेदारों की तैनाती, भ्रामक बयान न दें

Mon, 21 Apr 2025 04:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में थानेदारों की तैनाती में जातिवाद के आरोप लगाने पर यूपी डीजीपी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान की निंदा की है और कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानेदारों की तैनाती में भेदभाव के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान की डीजीपी प्रशांत कुमार ने निंदा करते हुए कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को ऐसे भ्रामक बयान देने से बचना चाहिए। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया में थानेदारों की तैनाती में जाति को लेकर कुछ पोस्ट वायरल हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थानेदारों की तैनाती शासन के नियमों के अनुरूप की जा रही है। गैर जिम्मेदाराना तरीके से जो संख्या बताई जा रही है, वह गलत है। संबंधित जिलों की ओर से आपत्ति जताते हुए सही जानकारी दी जा रही है।

 

ये भी पढ़ें -  यूपी में शुरू हुआ गर्मी का कहर... लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 पार, अभी और बढ़ेगा तापमान

ये भी पढ़ें - सेवा सुरक्षा बहाली के लिए भरी हुंकार, ईको गार्डेन में एकत्र हुए प्रदेश भर के शिक्षक, बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों ने इस तरह की गलत बयानबाजी का खंडन भी किया गया है। जनरल, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के थानेदारों की तैनाती में शासन के आदेशों का पालन किया जा रहा है। जिम्मेदार लोगों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले भी योगी सरकार पर थानाध्यक्षों की तैनाती में जातिवाद का आरोप लगाते रहे हैंं। वहीं, बीते दिनों अमर उजाला के संवाद में आए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि यूपी का अगला डीजीपी कार्यवाहक होगा और एक जाति विशेष से होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें