उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय पहुंच कर होप कमांड सेंटर से ऑनलाइन जुड़े सभी अस्पतालों की स्थिति का जायजा लिया। डाक्टरों से बुखार, डेंगू, मलेरिया की जानकारी ली और पीड़ित मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मरीजों पर दवाएं बाहर से खरीदनों का दबाव न बनाया जाए। शिकायत मिली तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पतालों की साफ-सफाई व बीमारियों से रोकथाम के लिए किए जा रहे चिकित्सीय प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अयोध्या, अलीगढ़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, सीतापुर, बाराबंकी सहित अन्य जिलों के अस्पतालों के प्रबंधन से बातचीत की। इस दौरान विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. दीपा त्यागी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।