फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने खोला राज, बताया कैसे जीतेगा आठवां उम्मीदवार

Mon, 26 Feb 2024 04:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केशव प्रसाद ने आगे कहा कि हमारे आठ के आठ उम्मीदवार जीत जाएंगे और राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होंगे। साथ ही उन्होंने इस बात का दावा भी किया उनके पास बहुमत से अधिक वोट हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में चुनावों की आहट शुरू हो गई है। वहीं भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपने आठवें उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसको लेकर कहा जा रहा कि यह भाजपा का बड़ा दांव है। इसी चर्चा को लेकर अमर उजाला से बात करते हुए उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ने राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर तीसरा उम्मीदवार उतारकर बड़ी गलती कर दी है। इस बात की जानकारी उनको आज से नहीं बल्कि दिन चार दिन पहले से है। अब वह उम्मीदवार उतारकर वापस नहीं ले सकते हैं। अब आगे वह क्या बहाना बनाएंगे देखते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

केशव प्रसाद ने आगे कहा कि हमारे आठ के आठ उम्मीदवार जीत जाएंगे और राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होंगे। साथ ही उन्होंने इस बात का दावा भी किया उनके पास बहुमत से अधिक वोट हैं। जब उनसे राज्यसभा सीट जीतने के लिए जरूरी वोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें केवल दो अतिरिक्त वोट चाहिए और वो हमें मिल जाएंगे। हमने पूरी रणनीति बना ली है। 

राहुल-अखिलेश पर कंसा तंज
जब केशव प्रसाद से पूछा कि रितेश पांडे हाल ही में भाजपा में आए हैं और उनके पिता सपा से विधायक हैं। क्या यही भाजपा की रणनीति है? इस पर उन्होंने साफ-साफ कुछ न कहते हुए कहा कि रणनीति को उजागर नहीं किया जाता है। जब रणनीति का परिणाम आ जाएगा तब देखेंगे। फिलहाल मैं यही कहूंगा कि आठ की आठ सीट भाजपा सीट रही है। दूसरी पार्टी के नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी की यात्रा शुरू हुई है और जब से अखिलेश की पीडीए (परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी) शुरू हुई है, जब से हम अपनी अगली तैयारी में लगे हुए हैं। 2022 के चुनाव के बाद हम लोग 2024 के चुनाव की तैयारियों में लग गए थे। जो भी चुनाव हुए हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी ने पूरे दमखम के साथ लड़ा है और यह राज्यसभा का चुनाव भी हम लोग जीत रहे हैं। 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी को बताया परिवारवादी पार्टी
अखिलेश यादव फ्रस्टेशन में हैं, उनको लगता है कि केशव प्रसाद मौर्य के आने के बाद उनकी सत्ता से विदाई हो गई और सत्ता में आने के भी कोई चांस नहीं हैं। जिसको निशाने पर लेना चाहिए, उसको लेते रहते हैं। समाजवादी पार्टी कभी परिवार से उठककर समाज के बारे में नहीं सोच सकती, उसकी सोच का मतलब है परविरा का विकास करो, इसी का नाम समाजवादी पार्टी है। भाजपा में अन्य दलों के शामिल होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब कोई आएगा तो पता चल जाएगा, जो कुछ अंदर चल रहा है, जब तक वह बाहर न आ जाए, इंतजार करना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें