फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जनता दर्शन में लोगों से मिले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अधिकारियों को दिए समस्या हल करने के निर्देश

Tue, 14 Jan 2025 08:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Deputy CM Keshav Maurya: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनकी समस्या को हल किया जाए ताकि उन्हें बार-बार न भटकना पड़े। 
विज्ञापन
जनता दर्शन में केशव मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने  कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाय। उन्होंने कहा कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाय और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। निर्देश दिए कि जन समस्याओं का  समयबद्ध  निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर  पर लापरवाही  नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्पीड़न , भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाय और जहां जरूरत हो, कठोर कार्यवाही की जाय।

विज्ञापन


 उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु  सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांग जनो, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित ,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, , भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं  प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक- एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे संवाद करते हुए सुना ।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने  समस्याओं के निस्तारण के बावत लखीमपुर, वाराणसी ,शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, औरैया ,सीतापुर, , एटा , मुजफ्फरनगर  व बदायुं के जिला अधिकारी, हमीरपुर,हाथरस, मिर्जापुर, अमेठी  , चित्रकूट, शामली, ललितपुर, लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पुलिस आयुक्त से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें