फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Mass Murder Case: हत्यारोपी बदर की अब तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी, पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित

Tue, 14 Jan 2025 08:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

 Lucknow Hotel Murder Case:  लखनऊ सामूहिक हत्याकांड के हत्यारोपी बदर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन
अरशद का पिता बदर अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lucknow Mass Murder: यूपी की राजधानी लखनऊ में नाका स्थित होटल शरनजीत में पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने के आरोपी बदर को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। सोमवार को पुलिस ने बदर के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी हासिल किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बदर की फोटो जारी की थी। जनता से मदद मांगी थी। बदर की सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा। बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लखनऊ, फिरोजाबाद, आगरा समेत अन्य शहरों में दबिश दे रही हैं। पर खाली हाथ हैं।

कानपुर में एटीएम से निकाले थे आखिरी बार रुपये

बदर को आखिरी बार कानपुर रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। उसने वहां एटीएम बूथ से कुछ रुपये निकाले थे। बैंक से पुलिस को इसका अलर्ट मिला था। इसके बाद उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली। असल में बदर के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है, तो उसकी सही लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई आ रही है।

यह है पूरी घटना

आगरा के इस्लामनगर टेढ़ी बगिया कुबैरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9) की 31 दिसंबर की देर रात होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो बनाकर वायरल भी किया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें