आईसीयू का संचालन व ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इससे गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। हॉस्टल व मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराएं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के संपर्क रखें। संस्थान में उपलब्ध सभी उपकरण क्रियशील बनाएं।
पीजी सीटें बढ़ाई जाएं
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीजी की सीटें बढ़ाई जाएं। इसके लिए एनएमसी के मानकों को पूरा करें। फैकल्टी के नियमित पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाले जाएं। ताकि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया चालू की जाए। साथ ही संविदा पर शिक्षकों की भर्ती के लिए समय-समय पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएं।
आयुष्मान के बजट से मरीजों को दें राहत
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का काफी बजट कॉलेजों के पास है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इसका इस्तेमाल मरीजों के हितों के लिए किया जाए। मरीजों को साफ चादरें व तकिया आदि मुहैया कराई जाए। पीने का साफ पानी मुहैया कराया जाए।