सोमवार को दो लाख 15 हजार चार सौ 74 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 23 पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल 17 लाख आठ हजार सात सौ 93 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इसी तरह कुल छह करोड़ 76 लाख 91 हजार 677 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
प्रदेश में 23 नए मरीज मिले हैं, जबकि 43 डिस्चार्ज हुए हैं। जौनपुर में एक संक्रमित की मौत हो गई है। अब 570 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को दो लाख 15 हजार चार सौ 74 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 23 पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल 17 लाख आठ हजार सात सौ 93 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इसी तरह कुल छह करोड़ 76 लाख 91 हजार 677 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
नए मिले मरीजों में लखनऊ में एक, प्रयागराज में तीन, वाराणसी में एक, गौतमबुद्ध नगर में दो, मेरठ में दो, बाराबंकी में दो मरीज मिले हैँ। अन्य जिलों में एक-एक मरीज मिले हैं। इसी तरह 59 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।