यात्रा ललितपुर की सुजना गौशाला से निकलकर बुन्देलखण्ड के सभी जिलों से होती हुई चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर समाप्त होगी, जहां गायों की अस्थियों का तर्पण किया जाएगा।
इसको देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, बाजीराव खड़े, पूर्व सांसद प्रदीप जैन समेत तमाम नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस के प्रवक्ता ललन कुमार का कहना है कि यूपी में रोज लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्या उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दे उठाना गुनाह है? क्या गोवंश को बचाने की मांग उठाना क्या गलत है?