कांग्रेस पार्टी 26 जुलाई को राष्ट्रीय भागीदारी दिवस मनाएगी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं को बुलाया जाएगा। इस दौरान जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाने की मांग की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस 26 जुलाई को राष्ट्रीय भागीदारी दिवस मनाएगी। इसके तहत जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक करने की मांग करेगी। इसे लेकर प्रदेश भर के सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं को इकट्ठा किया जाएगा। भविष्य की सियासत के लिए कांग्रेस के इस आयोजन को बड़ा हथकंडा माना जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों के साथ ही दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के तमाम नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश भर के कांग्रेस नेताओं को भी बुलाया गया है।
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सामाजिक न्याय के मुद्दे को निरंतर धार देने का संकल्प लिया है।
सड़क से लेकर संसद तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी रणनीति के तहत 26 जुलाई को लखनऊ चलो का आह्वान किया गया है। इसमें एससी एसटी, ओबीसी और पिछड़ों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा खत्म करने की मांग की जाएगी।