फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 26 जुलाई को राष्ट्रीय भागीदारी दिवस मनाएगी कांग्रेस, सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं को इकट्टा किया जाएगा

Fri, 19 Jul 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस पार्टी 26 जुलाई को राष्ट्रीय भागीदारी दिवस मनाएगी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं को बुलाया जाएगा। इस दौरान जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय भागीदारी दिवस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस 26 जुलाई को राष्ट्रीय भागीदारी दिवस मनाएगी। इसके तहत जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक करने की मांग करेगी। इसे लेकर प्रदेश भर के सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं को इकट्ठा किया जाएगा। भविष्य की सियासत के लिए कांग्रेस के इस आयोजन को बड़ा हथकंडा माना जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों के साथ ही दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के तमाम नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश भर के कांग्रेस नेताओं को भी बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा फैसला : कांवड़ मार्ग में दुकानों पर लिखना होगा नाम, हलाल प्रोडक्ट बेचने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने कहा : खेती में अत्यधिक फर्टिलाइजर का परिणाम है 'कैंसर ट्रेन', हमारी धमनियों में घुसने लगा है जहर
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सामाजिक न्याय के मुद्दे को निरंतर धार देने का संकल्प लिया है।

सड़क से लेकर संसद तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी रणनीति के तहत 26 जुलाई को लखनऊ चलो का आह्वान किया गया है। इसमें एससी एसटी, ओबीसी और पिछड़ों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा खत्म करने की मांग की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें