फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: कांग्रेस चाहती है 181 सीटें, अखिलेश 30 से 40 देने के मूड में; इन सीटों पर है कांग्रेस की विशेष निगाह

अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Nov 2026 11:30 AM IST

सार

SP Congress alliance: यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे में रार की नौबत बनती दिख रही है। कांग्रेस जितनी सीटें मांग रही है अखिलेश उससे काफी कम देने के मूड में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस-सपा में गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।

राजनीतिक समीकरणों को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के तालमेल पर सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने 181 सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत होने का दावा करते हुए सूची सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंप दी है। कांग्रेस के इस दावे से सपा पशोपेश में है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 2.33 प्रतिशत मतों के साथ महज दो सीटें हीं मिली थीं। हालांकि, कांग्रेस की सूची देखने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि सीटों का बंटवारा पूरी तरह से जीत की क्षमता के आधार पर होगा।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने जमीनी रिपोर्ट के आधार पर उन 181 विधानसभा सीटों की एक सूची तैयार की है, जहां उन्हें लगता है कि उनकी स्थिति मजबूत है। कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि पिछले कुछ महीनों में राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बदला है और इन सीटों पर अल्पसंख्यक, दलित और युवा मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है। कांग्रेस का मानना है कि गठबंधन के तहत यदि इन सीटों पर पार्टी को लड़ने का मौका मिलता है, तो परिणाम चौकाने वाले हो सकते हैं। वहीं, सपा ने कांग्रेस के इन दावों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन किया जाएगा, लेकिन वास्तविक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा।

सीटों का यह पेच आसान नहीं

सपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा सम्मानजनक होना चाहिए, लेकिन इसका आधार केवल कागजी दावे नहीं होने चाहिए। आंतरिक चर्चाओं के आधार पर सपा से यह संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस को बातचीत के बाद अंततः 30 से 40 सीटें दी जा सकती हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों दलों के बीच सीटों का यह पेच सुलझाना आसान नहीं होगा। जहां एक तरफ कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए अधिक सीटों की मांग कर रही है, वहीं सपा अधिकतर सीटों पर खुद चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। फिलहाल दोनों तरफ से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि सीट शेयरिंग का फैसला समय रहते आपसी सहमति से सुलझा लिया जाएगा।

बिहार जैसे हालात नहीं बनने देगी सपा

सपा के एक नेता ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ बताया कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच आखिरी समय तक खींचतान चलती रही। गठबंधन होने के बावजूद कई सीटों पर दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे। वहां गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसलिए यूपी में अखिलेश यादव ऐसी स्थिति नहीं आने देंगे, चाहें इसके लिए कठोर फैसला भी क्यों न लेना पड़े।

17 नवंबर से होगी इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मंथन

 प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर 17 नवंबर से बातचीत शुरू होगी। सपा और कांग्रेस की कमेटियां आपस में एक-एक सीट पर तर्क के साथ मंथन करेंगी। फिर उनकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को जाएगी। इसके बाद सीटों की घोषणा होगी।

कांग्रेस ने करीब 181 सीटों पर दावा करते हुए उनकी सूची सपा को सौंपी है। अब इन सीटों पर बातचीत शुरू होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को बताया कि दोनों पार्टी के बीच 17 नवंबर के बाद से बातचीत का सिलसिला शुरू होगा। इसके लिए कमेटियां बनाई जा रही है। यह कमेटी बातचीत कर पक्ष रखेंगी। दोनों दल जिन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनके हर पहलू पर चर्चा की जाएगी। अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व का होगा। उन्होंने दोहराया है कि हम सीट की हिस्सेदारी से ज्यादा सीटें जीतने पर जोर दे रहे हैं। दोनों दल मिलकर जिताऊ उम्मीदवार उतारेंगे ताकि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का कहना है कि कांग्रेस गठबंधन में बराबर और सम्मानजनक हिस्सा चाहती है।

सुरक्षित सीटों पर कांग्रेस की निगाह

राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सांसद तनुज पुनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि हमें सुरक्षित सीटों पर ज्यादा फोकस करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next