फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयार की रणनीति, 300 प्रस्तावक होने पर ही मिलेगा टिकट

Mon, 23 May 2022 09:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार की है। इसके लिए जोनवार बैठकें करने की योजना बनाई गई है। पार्टी की तरफ से डिजिटल मेंबरशिप पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। इसके लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से न सिर्फ आवेदन लिए जाएंगे बल्कि दावेदारी के साथ उन्हें न्यूनतम 300 प्रस्तावकों का ब्यौरा भी देना होगा। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश में जोनवार बैठकें करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


प्रयास है कि शहरों के चुनाव में हिस्सा लेकर कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाया जाए। साथ ही हर वार्ड में जनाधार खड़ा किया जाए। पार्टी इस बार चुनाव लड़ाने के लिए वार्ड प्रभारी नियुक्त करेगी। जिला स्तर पर शिकायत निवारण समिति भी बनाएगी।

कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि पार्टी ने डिजिटल मेंबरशिप का भी निर्णय लिया है। इसके माध्यम से 1.5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि जोनवार बैठकों में ब्लॉक स्तर तक के सभी विभागों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने 7 जोन चिह्नित किए हैं जिसमें से लखनऊ जोन में बैठक हो चुकी है। 24 मई को बरेली और 25 मई को मेरठ व जालौन में बैठक होगी। पार्टी ने निकाय चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जनता के बीच सर्वे भी कराया है।

विशेषज्ञों से भी बात की है, ताकि प्रदेश में कांग्रेस लड़ाई में दिखे। सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देते हुए अपनी पहुंच को अभी के मुकाबले 3-4 गुना करने की रणनीति भी बनाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें