फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: कांग्रेस के आचार्य कृष्णम बोले- खुद को उदार दिखाने के लिए शिवलिंग का मजाक बना रहे हमारे नेता

Mon, 23 May 2022 06:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता खुद को अधिक उदारवादी साबित करने के लिए शिवलिंग का मजाक बना रहे हैं। जोकि अच्छी बात नहीं है। उन्होंने भाजपा पर मंदिरों के सहारे वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिवलिंग पर हमारी आस्था है। इसे तमाशा नहीं कहा जा सकता है। ज्ञानवापी मामले में हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे कुछ नेता खुद को अधिक उदारवादी साबित करने की कोशिश में शिवलिंग का मजाक बना रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस की विचारधारा सर्वधर्म समभाव की है। हम सभी महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। मेरे लिए पूरा राष्ट्र ही मंदिर है। भाजपा के लोग मंदिरों के बहाने वोट तलाशते हैं जबकि हमारे लिए शिवलिंग आस्था का केंद्र है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव के उस बयान पर नाराजगी जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि कहीं भी पीपल पेड़ के नीचे पत्थर रख दो, लाल झंडा रख दो, मंदिर बन गया। उनके इस बयान पर भाजपा के लोगो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्ञानवापी मामले पर बयान दिया था कि भाजपा ने वाराणसी में नया तमाशा शुरू कर दिया है। भाजपा-आरएसएस विवाद पैदा करने में माहिर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई। मामले में कल (मंगलवार) अदालत का आदेश आ सकता है। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रखा है। कल न्यायालय की तरफ से बताया जाएगा कि यह मामले आगे सुनवाई योग्य है या नहीं। अब सबकी निगाहें जिला जज की अदालत पर टिकी हैं। ज्ञानवापी मामले पर पूरे देश की नजर हैं। बीते दिनों इस पर लगातार चर्चा होती रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें