फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लोकसभा क्षेत्रवार फीडबैक लेने में जुटी कांग्रेस, मेरठ, बरेली के बाद तीन अक्तूबर को सीतापुर में सम्मेलन

Sun, 01 Oct 2023 10:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस यूपी में लोकसभा क्षेत्रवार काम कर रही है। इस बार सीधे प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के बजाय आधारभूत ढांचे की स्थिति जानने और ब्लॉकवार सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नए सिरे से संगठनात्मक ओवर हॉलिंग में जुटी है। साथ ही लोकसभा क्षेत्रवार फीडबैक भी ले रही है। इसके लिए मेरठ, बरेली के बाद अब तीन अक्तूबर को सीतापुर में सम्मेलन होने जा रहा है। 20 अक्तूबर तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद संगठन में नए सिरे से जिम्मेदारी बांटी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस बार सीधे प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के बजाय आधारभूत ढांचे की स्थिति जानने और ब्लॉकवार सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने में जुटे हैं। इसके लिए क्षेत्रवार सम्मेलन किए जा रहे हैं। यह सम्मेलन दो सत्र में हो रहा है। पहले सत्र में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर पार्टी नेताओं का विचार जाना जा रहा है। दूसरे सत्र में संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा हो रही है। इसमें जिलेवार ब्लॉक स्तर तक के सक्रिय और निष्क्रिय पदाधिकारियों, पुराने नेताओं की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें - मुथैया मुरलीधरन बोले, भारत बन सकता है वर्ल्ड चैंपियन, टीम में गजब का तालमेल है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फंस रहा है कांग्रेस-सपा गठबंधन?: लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का फीडबैक लेगी कांग्रेस, फिर तय होगी रणनीति
विज्ञापन


अब अगला सम्मेलन तीन अक्तूबर को सीतापुर में होगा। यहां सीतापुर के साथ ही लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली और हरदोई जिले के पदाधिकारियों के साथ सम्मेलन होगा। इन जिलों में संगठन की स्थिति, लोकसभा चुनाव-2004 के बाद की स्थिति आदि पर चर्चा होगी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि 20 अक्तूबर तक हर जिले में संगठनात्मक ढांचे और चुनावी लिहाज से लोकसभा क्षेत्र की स्थिति से संबंधित फीडबैक तैयार हो जाएगा। पूरी स्थिति से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा, उसके बाद आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वालों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें