प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि जिला, ब्लाक, मंडल, न्याय पंचायत, बूथ स्तर पर कमेटी बनेगी। यह कार्य 100 दिनों में पूरा होना है। मुख्य संगठन के साथ फ्रंटल, विभागों एवं प्रकोष्ठों के भी संगठनों को तैयार किया जाएगा। मंडल कमेटी व न्याय पंचायत कमेटियों का भी गठन किया जाएगा। बीएलए-1 तथा बीएलए-2 की नियुक्ति की जाएगी, जो मतदाता सूची पर कार्य करेंगे। जिले में कानूनी सलाह शिविर भी लगेगा। हर 15 दिनों में जिला/शहर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक भी की जाएगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशहित में बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिससे घबराई भाजपा सरकार उन्हें रोंकने के लिए लगातार साजिश कर रही है। कांग्रेस हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने संगठन निर्माण के लिए वर्ष 2022 में नेतृत्व किया, जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखा। हमें 2027 के लिए अभी से चुनाव मैदान में जुट जाना है।