राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन में पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ने से दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी रही। माैसम विभाग का कहना है कि अगले लखनऊ में अगले दो दिनों में दिन व रात के पारे में एक डिग्री की और गिरावट आएगी। इसके बाद गलन भरी पछुआ की रफ्तार और कम हो जाएगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार के बाद पारे का गिरना थमेगा। हवा का रुख पछुआ से उत्तरी होने के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं रात का तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।