फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : लखनऊ, उन्नाव और आगरा में शनिवार से सीएनजी दो और पीएनजी एक रुपए महंगी

Sat, 18 Dec 2021 12:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएनजी-पीएनजी गैस खरीद की कीमत बढ़ने के कारण कीमत बढ़ाई गई हैं। इससे लखनऊ, आगरा व उन्नाव में शनिवार सुबह छह बजे नई कीमतें लागू हो जाएंगे। सीएनजी में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी के बाद नई कीमत अब 72.50 रुपए हो जाएगी।
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर लगी वाहनों की लंबी लाइन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन शहर लखनऊ, उन्नाव व आगरा  में सीएनजी की कीमत शनिवार से दो रुपए प्रति किलो बढ़ जाएगी। इसके साथ ही घरेलू पीएनजी गैस भी एक रुपए प्रति क्यूबिक मीटर महंगी हो जाएगी। कीमतों में वृद्घि को लेकर ग्रीन गैस कंपनी की ओर से शुक्रवार को नई कीमतें भी जारी कर दी गईं।

विज्ञापन


ग्रीन गैस कंपनी के एजीएम मार्केटिंग प्रवीन सिंह ने बताया सीएनजी-पीएनजी गैस खरीद की कीमत बढ़ने के कारण कीमत बढ़ाई गई हैं। जिससे लखनऊ, आगरा व उन्नाव में शनिवार सुबह छह बजे नई कीमतें लागू हो जाएंगे। सीएनजी में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी के बाद नई कीमत अब 72.50 रुपए हो जाएगी। अभी यह कीमत 70.50 रुपए थी। घरेलू गैस की कीमत में भी एक रुपए प्रति  स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की वृद्धि की गई है। अब इसका मूल्य 38.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो जाएगा। अयोध्या में सीएनजी की कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नही की गई। वहां पर सीएनजी 72.95 रुपए प्रति किलो ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें