माफिया के लिए आंसू बहाने वालों पर भी निशाना
सीएम योगी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों की संवेदनाएं उत्तराखंड की लोक परंपराओं, लोक संस्कृति और जनभावनाओं के प्रति दिखाई नहीं देतीं। जब किसी दुर्दांत माफिया के प्रति सहानुभूति जताने की बात आती है तो वे आंसू बहाने लगते हैं। ऐसे लोगों से देवभूमि की संस्कृति, अस्मिता और गौरव के सम्मान की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।
उत्तराखंड के सैन्य योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सैन्य और सुरक्षा क्षेत्र में योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के दोनों सीडीएस उत्तराखंड से रहे हैं। जनरल अनिल चौहान का जन्म भी देवभूमि में हुआ था। उन्होंने भारत की रक्षा सेनाओं और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। योगी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का भी जिक्र किया। कहा कि उन्होंने भी उत्तराखंड में जन्म लिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश की सुरक्षा में योगदान देने वाली इन हस्तियों को नमन किया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा का पलटवार- सीएम की दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता सामने आई
समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भैंस चराने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से एक्स हैंडल पर कहा गया है कि अगर इन्हें (सीएम योगी आदित्यनाथ को) यूपी ने शरण न दी होती तो ये कहीं डग्गामार बस में 10 रुपये प्रति सवारी हांक रहे होते, क्योंकि वे पहले डग्गामार बस में सवारी हांकते थे।
पिछड़े व दलित समाज का आह्वान भी किया गया है कि मुख्यमंत्री पीडीए के लोगों को भैंस चराने वाला, बकरी- भेड़ चराने वाला, सब्जी बेचने वाला, जूते गांठने वाला, कूड़ा साफ करने वाला या इनके हिसाब से निचले कार्य करने वाला समझते हैं। लेकिन, हम भैंस भी चराते हैं और देश प्रदेश भी चलाते हैं। इस बयान से सीएम की दलित, पिछड़ा विरोधी घोर घिनौनी मानसिकता आखिरकार सामने आ ही गई।