फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'प्रदूषण बढ़ा तो खत्म भी हो जाएगा, लेकिन दिवाली धूमधाम से मनी', सीएम योगी बोले- हमने भी पटाखे जलाए

Wed, 11 Nov 2026 09:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरित की। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात दी। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। 

विज्ञापन


साथ ही अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण भी किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर उपस्थित रहे।

Trending Videos

सीएम ने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का जिक्र कर ली चुटकी

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने थे। उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा। कहा कि 2017 से पहले परीक्षा देता था कोई, नियुक्ति पत्र ले जाता था कोई और। जितने अधिकारियों, कर्मचारियों की जरूरत थी, उतने लोग थे ही नहीं।

सीएम ने कहा कि 2017 में आने के बाद जब हमने मीटिंग ली तो पुलिस में 1.5 लाख पद खाली थे। पहले की सरकार ने पीएसी की 34 कंपनियां समाप्त कर दी थी। अयोध्या दिवाली का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। कुछ लोगों ने कहा कि प्रदूषण होगा। हमने कहा कि प्रदूषण होगा तो ठीक भी हो जाएगा। हमने कोई रोक नहीं लगाई। सबने खूब पटाखे जलाए। हमने भी अयोध्या में पटाखे जलाए। 

'गिनती न आती हो तो शिवपाल यादव को साथ ले लो'

उन्होंने कहा कि जैसे घड़ी की सेकंड वाली सुई तेजी से घूमती है, उसी तेजी से हमने नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। एक लाख से ज्यादा राजस्व विभाग में नियुक्तियां दीं। अभी लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमने कहा था कि हम देंगे आप लोग गिनिए। गिनती न आती हो तो शिवपाल यादव को साथ ले लो, उन्हें गिनती का अच्छा अनुभव है। वो हमेशा गिनती ही करते रहे हैं। 

इस मौके पर सीएम ने अपने कार्यकाल की भर्तियों को गिनाया। कहा कि हर पांचवे दिन नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम है। यह 26 जनवरी तक अनवरत चलेगा। पीएम मोदी के कार्यकाल में आप लोग युवा हुए हैं। सपा और कांग्रेस ने यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। आपको और आपकी पुरानी पीढ़ी को इन लोगों को माफ नहीं करना चाहिए। यूपी में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगा रहता था। बेटी सुरक्षित नहीं थी।
 
विज्ञापन

सपा से विरासत में 34 लाख मुकदमे मिले थे

उन्होंने कहा कि अब सरकारी नौकरी भी लग रही है। व्यापार भी फल-फूल रहा है। क्योंकि अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब जब देश की इकोऩ़़ॉमी की गिनती होती है तो यूपी का भी नाम आता है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। देश का ग्रोथ इंजन है। हमने 37 फीसदी घरौनी बनाई हैं। हमें सपा से विरासत में 34 लाख मुकदमे मिले थे। कुछ हमारी सरकार के भी हैं। हमने उनकी समय सीमा तय की। अब तक 37 लाख 81 हजार 363 मुकदमे निपटाए हैं। 3.78 लाख मुकदमे हर महीने निपटाए जा रहे हैं। हमने समस्याओं का समाधान निकाला।

सीएम ने कहा कि पहले खेतिहर किसान में बटाईदार को नहीं लिया जाता था। जिसके नाम पर खेत होते थे सिर्फ उन्हें लाभ दिया जाता था। हमने तय किया कि किसान और बटाईदार सबको लाभ देंगे। सांप काटने पर, जानवर के मारने पर या अन्य हादसे पर हमने लाभ देना शुरू किया। अन्नदाता किसान मेहनत करे, सरकार उनके साथ खड़ी है। युवा आगे बढ़ें, सरकार उनके साथ खड़ी है। अब किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें