फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियों में रहे शाहरुख से लेकर मदर टेरेसा तक पर योगी के ये तीखे बयान

Tue, 06 Jun 2017 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो प‌िक
यूपी के सीएम आदित्यनाथ अपने विचार हमेशा बेबाकी से रखते रहे हैं। हालांक‌ि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका बयानबाजी का अंदाज जरा बदल गया है। यहां तक क‌ि उन्होंने अपने मंत्रियों तक को आगाह कर चुके हैं क‌ि कुछ ऐसा न बोलें जिससे लोगों का दिल दुखे। वैसे सीएम बनने से पहले उनकी पहचान भाजपा के फायरब्रांड नेता के रूप में रही है जो अपने बयानों को लेकर कई बार सुर्ख‌ियों में आ चुके हैं। योगी की छव‌ि एक कट्टर ह‌िंदूवादी नेता की रही है और उनके बयानों में भी यही झलक दिखाई देती रही है। यहां हैं फिल्म अभिनेता शाहरुख खान से लेकर मदर टेरेसा तक पर दिए गए योगी के बयान...
 
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीएम योगी की शिव जी में जबरदस्त आस्था है। 2015 में विश्व हिंदू परिषद के विराट ह‌िंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा था, अगर मौका मिला तो वह मस्ज‌िद में शिव, गौरी, गणेश और नंदी की स्थापना करवा देंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
अल्पसंख्यकों के बारे में भी योगी कई बार तीखे बोल बोल चुके हैं। सपा शासन में पश्चिमी यूपी में हो रहे दंगों के बारे में उन्होंने कहा था क‌ि समाजवादी पार्टी के ढाई साल के शासन में पश्च‌िमी यूपी में 450 दंगे हो गए क्योंक‌ि वहां एक खास समुदाय की जनसंख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया थ‌ा क‌ि क्या वजह है क‌ि यूपी ईस्ट में इतने दंगे नहीं होते।

 

4 of 5
मदर टेरेसा - फोटो : Getty Images
नोबल प्राइज व‌िजेता मदर टेरेसा भी सीएम आद‌ित्यनाथ के निशाने पर आ चुकी हैं। योगी ने कहा था क‌ि मदर टेरेसा भारत में क्रिश्चियन धर्म फैलाने के लिए किए गए षडयंत्र का हिस्सा थीं। सेवा के नाम पर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : SELF
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के असहष्णुता वाले बयान पर योगी आदित्यनाथ ने कहा था, ‘शाहरुख खान को ये याद रखना चाह‌िए क‌ि लोग अगर उनकी फिल्मों का बहिष्कार कर देंगे तो उन्हें भी आम मुसलमानों को तरह सड़कों पर भटकना पड़ेगा। योगी ने कहा था क‌ि ये लोग आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं। मुझे लगता है क‌ि शाहरुख खान की भाषा और हाफिज सईद की भाषा में कोई फर्क नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें