सीएम योगी ने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि पंच प्रण का पालन करें। इन पंच प्रण में आखिरी प्रण नागरिक कर्तव्यों से जुड़ा हुआ है जिसका हमें निर्वहन प्राथमिकता के आधार पर करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सब अपने कर्तव्यों का पालन करे तो कोई कारण नहीं कि वर्ष 2047 तक हम विकसित राष्ट्र न बन सकें। यही भाव हमें दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाएगा।