फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हर संदिग्ध मरीज को मेडिसिन किट देने के सीएम योगी ने दिए निर्देश, बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए फरवरी में चलेगा अभियान

Thu, 20 Jan 2022 12:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

निर्देश दिया कि कोरोना की वजह से बच्चों का नियमित टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में फरवरी माह में विशेष अभियान चला कर टीकाकरण पूरा किया जाए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की चपेट में आने वाले और संदिग्ध मरीजों को हर हाल में मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में कम संख्या में लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है। फिर भी हर स्तर  पर सतर्कता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कोरोना की वजह से बच्चों का नियमित टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में फरवरी माह में विशेष अभियान चला कर टीकाकरण पूरा किया जाए। बचपन में लगने वाले यह टीके जीवन भर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हैं। वह बुधवार को वर्चुअल कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सावधानी, सतर्कता तथा टीकाकरण कोविड नियंत्रण का आधार है। कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। निगरानी समितियों के माध्यम से  घर घर स्क्रीनिंग की जाए। हर संदिग्ध मरीज को मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। अपूर्ण टीकाकरण वाले लोगों की सूची तैयार की जाए। इस विशेष अभियान के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव मरीजों के परिजनों से नियमित संवाद किया जाए।

24 से 29 जनवरी तक चलेगा प्रदेशव्यापी विशेष स्क्रीनिंग अभियान
कोरोना संक्रमण के प्रसार को काबू में करने के लिए फिर से प्रदेशव्यापी  स्क्रीनिंग अभियान शुरू होगा। 24 से 29 जनवरी के बीच स्वास्थ्यकर्मी, निगरानी समिति के सदस्य घर घर जाएंगे। कोविड के संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की आरआरटी के माध्यम से टेस्टिंग होगी तो सभी को दवाइयों का मुफ्त पैकेट भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें