फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने युवाओं को बताया प्रदेश में कैसे आया कानून का राज, बोले- अब यहां पर माफिया राज नहीं

Sun, 15 Nov 2026 01:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को टैबलेट वितरित किया और कहा कि आपमें बजरंग बली की शक्ति है। आपका प्रयास प्रदेश को आगे ले जाएगा। हमने बीते करीब एक दशक में प्रदेश के लोगों के सामने से पहचान का संकट खत्म किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 25 लाख टैबलेट वितरण के महाअभियान का शुभारंभ किया। लखनऊ के बसंत कुंज में स्थित प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बीते साढ़े नौ साल में प्रदेश में आए बदलावों की चर्चा की। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते करीब एक दशक में यूपी की पहचान बदली है। अब प्रदेश की पहचान रूल ऑफ लॉ... कानून के राज से होती है रूल ऑफ माफिया से नहीं। पहले शिक्षा की हालत ये थी कि परीक्षा कोई देता था डिग्री कोई ले जाता था।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार ने युवाओं को नौकरियां तो नहीं दी मुन्ना भाई जरूर पैदा किए। अब प्रदेश में युवाओं को बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के नौकरी मिल रही है। मैं लगातार नियुक्ति पत्र वितरित कर रहा हूं। कुछ नियुक्ति पत्र तब वितरित करूंगा जब तीसरी बार सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में युवाओं की आकांक्षाओं को सम्मान दिया जा रहा है। जिस भूमि को माफिया कब्जा करना चाहता था हमने वहां पर फोरेंसिक इंस्टीट्यूट बनाया है। माफिया जमीन कब्जाना चाहता था हमने बुलडोजर भेज दिया। वो भाग गया। 



आप युवाओं में बजरंग बली की ताकत है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सबसे युवा है और इस पर भी उत्तर प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा मतलब शक्ति। आप सब अभी 15 से 35 वर्ष की उम्र के बीच हैं। आप सबमें बजरंग बली की ताकत है। ये वो दौर है जब असंभव जैसा शब्द आपके शब्दकोश में नहीं है। जब महारानी लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ाई लड़ी थी तब उनकी उम्र केवल 26 साल थी। महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को 26 वर्ष की उम्र में दो बार आजीवन कारावास की सजा हुई थी और जब महाराणा प्रताप ने अकबर से पहली बार युद्ध लड़ा था। उस समय उनकी उम्र मात्र 27 साल की थी। स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर भारत को एक नई पहचान दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम बोले- मैं आप लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाना चाहता था

टैबलेट वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने कहा कि मैं आप सबको खुद मिलकर टैबलेट देना चाहता था पर 25 लाख लोगों को टैबलेट देने में कई दिन लग जाएंगे और मैं आप सबके साथ सेल्फी भी लेना चाहता था। फोटो खिंचवाना चाहता था। आप लोग युवा शक्ति हैं। जो देश के और प्रदेश के भविष्य को आकार देना चाहते हैं। बीते साढ़े नौ साल में यूपी की छवि बदली है। यूपी के बारे में लोगों की धारणा बदली है। 2017 के पहले अगर कहीं कोई नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे पर अब नौकरी के लिए कोई सिफारिश नहीं करनी पड़ती है और न ही रिश्वत देना पड़ता है। हमने प्रदेश के युवाओं के सामने से पहचान का संकट खत्म किया है। अब यूपी का निवासी अगर बाहर जाता है तो उससे मिलने के लिए उसे गले लगाने के लिए लोग लालायित रहते हैं। बीते नौ साल में यूपी की पहचान बदली है। यूपी में अब ब्रम्होस मिसाइल का निर्माण होता है। कानपुर में राइफल का निर्माण होता है। पहले प्रदेश में निवेश के कार्यक्रम होते थे पर कोई नहीं आता था। अब कानून व्यवस्था में सुधार होने से यूपी बीमारू राज्यों की सूची से बाहर आया है।

प्रदेश में निवेश का माहौल, टैबलेट को सिर्फ मनोरंजन का साधन बनाएं
सीएम योगी ने युवाओं से कहा कि अब यूपी के अंदर विकास का माहौल है। प्रदेश में अब रूल आफ लॉ है। रूल ऑफ माफिया नहीं है। प्रदेश में निवेश हो रहा है। ये टैबलेट आपके लिए एक अवसर हैं इसे सिर्फ मनोरंजन का माध्यम मत बनाइए। इसके साथ ही सीएम योगी ने युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें