फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने अखिलेश को दी बधाई, बोले- प्रभु श्रीराम आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें

Mon, 01 Jul 2024 12:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रभु श्रीराम आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - कांग्रेस संगठन में होगा बड़ा बदलाव... बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष, इनका कटेगा पत्ता तो इन्हें मिलेगी तरजीह
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरे यूपी में छाया मानसून, भारी बारिश की चेतावनी... गोरखपुर में पांच की मौत; बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सपा कार्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

लोकसभा चुनाव 2024 में सपा यूपी में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। पार्टी ने 2014 और 2019 के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में 37 सीटें हासिल की। इस जीत ने देश की सियासत में अखिलेश यादव का कद बहुत बढ़ा दिया है। अब सपा देश में भाजपा व कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी पार्टी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें