फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले- बाढ़ और सूखे से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Sun, 25 Sep 2022 07:30 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार किसानों की मदद के लिए हमेशा खड़ी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सीजन में 62 जिलों में समय से बारिश नहीं हुई है। अब पिछले दस दिनों से अतिवृष्टि हो रही है जिससे नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सूखे और बारिश दोनों से ही किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सरकार सहयोग करेगी। बाढ़ से जिन 12 जिलों में फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा उनके किसानों के लिए बतौर मुआवजा 876 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। रविवार को सीएम किसानों को उन्नत शील बीजों की मिनी किट बांट रहे थे।

विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सीएम ने अपने आवास पर किसानों को बीजों की मिनी किट बांटीं। कहा  कि जिन जिलों में समय से बारिश नहीं हुई वहां हमने दलहन, तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराने को कहा था। इसी क्रम में तोरिया के बीज की मिनी किट बांटी गई। सूखे और बाढ़ दोनों का सर्वे चल रहा है। कहा कि यूपी के किसान ने प्रदेश में रिकॉर्ड मात्रा में खाद्यान्न का उत्पादन कर प्रदेश का सामर्थ्य दिखाया है। यहां किसान सरकारी योजनाओं के बारे में जानते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को ‘मेरी पॉलिसी-मेरा खेत’ प्रमाण पत्र, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को सोलर सिंचाई पंप का स्वीकृति पत्र वितरित किया। साथ राजकीय कृषि प्रक्षेत्रों के लिए 21 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बलदेव ओलख, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।



ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: पुष्पेंद्र के प्यार में इशरत से बनी सोनी...जिसके लिए छोड़ा धर्म और घर, अब उसी ने मार डाला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार 2.0: छह माह के कार्यकाल में चुनौतियों के बीच सख्त तेवरों से और मजबूत हुई सरकार

 


किसानों के साथ खड़ी है डबल इंजन की सरकार
सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कोरोना महामारी के समय इलाज के साथ ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देना और अन्नदाता किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया गया। कोरोना में भी कृषि सेक्टर दृढ़ता से खड़ा था।

विज्ञापन


लंबित पड़ी योजनाओं को किया पूरा
सीएम ने कहा कि पीएम ने मिट्टी हेल्थ कार्ड जारी किया। किसानों की फसल का बीमा होगा। कृषि सिंचाई योजना में लंबित कृषि सिंचाई की योजनाओं को पूरा करने में भारत सरकार योगदान देगी। हमने यूपी में 36 सिंचाई की परियोजनाओं को पूरा किया तो 21 लाख हेक्टेयर से भी अधिक भूमि को सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई।

सोलर पंप से जीरो हो जाएगा बिजली का बिल
सीएम ने कहा कि अब तक सरकार 27 हजार किसानों को सोलर पंप उपलब्ध करा चुकी है। अब 30 हजार किसानों को और सोलर पंप उपलब्ध कराने जा रहे हैं। किसानों के लिए बिजली का बिल पहले ही आधा कर दिया है और अब जब वो सोलर पंप लगा लेंगे तो बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गो आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, गो आधारित खेती, यानी कार्य एक है और लाभ अनेक हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें