फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष ने घर जाकर बनाया पार्टी का सक्रिय सदस्य

Sat, 19 Oct 2024 12:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM Yogi accepted membership of BJP: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके आवास पर जाकर उन्हें सदस्य बनाया। 
विज्ञापन
सीएम योगी ने ली भाजपा की सदस्यता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश और देश में सदस्य बनाने का काम कर रही है। इस कड़ी में शरिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी के सदस्य बने। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सीएम के घर जाकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया। पार्टी का गमछा ओढ़ाने के साथ एक पेपर पर उन्हें सदस्य बनाने की औपचारिकता पूरी की गई। सीएम के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन

मालूम हो कि कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी भाजपा के सदस्य बने थे। प्रदेश के सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्र मं सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। 



पीएम ने ग्रहण की थी सदस्यता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने और साथ ही उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और इस अभियान के संयोजक महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में सक्रिय सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अनूठी पहल! मुझे बहुत गर्व है कि आज पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं बीजेपी 4 इंडिया का पहला सक्रिय सदस्य बना और इस अभियान की शुरुआत की। सक्रिय सदस्यता अभियान से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी। सक्रिय सदस्य बनने पर ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें