फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के फैसलों की होगी समीक्षा, CM योगी ने 5 करोड़ से ऊपर के भुगतान की फाइलें मंगाई

Thu, 23 Mar 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- presented by: काजल शर्मा
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मंत्रियों की बैठक में कहा कि पिछली सपा सरकार ने चुनाव की घोषणा के बाद भी अनेक फैसले लिए जो अनैतिक थे। कई मदों में रकम भी रिलीज की गई। ऐसे सभी मामलों की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन


सीएम ने पांच करोड़ रुपये से ऊपर के भुगतान से संबंधित फाइल ही मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकार सुशासन और विकास के माध्यम से प्रदेश की छवि निखारने तथा कमजोर एवं गरीब वर्गों का जीवन स्तर बेहतर बनाएगी। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को साकार करने के लिए टीम भावना के साथ काम करना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों में रिटायर्ड लोगों की पुनर्नियुक्ति (रि-एम्प्लॉयमेंट) की समीक्षा की जाए। यदि किसी व्यक्ति के पास कोई विशेषज्ञता है तभी उस पर पुनर्विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने जल्द ही सरकारी नौकरियों में भर्ती कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन

मंत्री-जनप्रतिनिधि का हो गरिमापूर्ण व्यवहार

सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी ने मंत्रियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों का सभी से सद्भावनापूर्ण व गरिमापूर्ण व्यवहार होना चाहिए। मंत्री समय का ध्यान रखें और कार्यालय में अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें। विभागीय मसलों पर जरूरी दिशा-निर्देश आमने-सामने दिए जाएं।  
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क और संवाद स्थापित करें। सभी मंत्री अपने साथ एक ऐसा टेक्नोक्रेट रखें जो सोशल मीडिया के इस्तेमाल में पारंगत हो और लोगों तक सही जानकारी शीघ्रता से पहुंचा सके। मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइट्स से तत्काल बदलने को कहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें