शहर में चीनी लहसुन की बिक्री पर मंडी समिति, एफएसडीए समेत तमाम आढ़ती चीनी लहसुन को न बेचने की बात करते हैं, लेकिन इनके दावों का शहर में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। शनिवार को भी मुंशी पुलिया की थोकमंडी, जबकि नरही के फुटकर सब्जी बाजार में चीनी लहसुन बिकता मिला। उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि टीम निरीक्षण कर रही है। शनिवार को एक भी सैंपल नहीं लिया गया। इससे पहले दुबग्गा और सीतापुर रोड मंडी समेत 9 जगहों से सैंपल जुटाए गए हैं। सैंपल की जांच के लिए एनसीएमएल लैब गुड़गांव को भेजा गया है। एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी गई है।
चीनी लहसुन पर कस्टम का वर्जन
बाराबंकी के जब्त चीनी लहसुन की रिपोर्ट आना बाकी है। पूर्व के मामलों में नष्ट कराने की प्रक्रिया चल रही होगी। जब्त सामान रखने का गोदाम डिवीजन ऑफिस में होता है। जब्त किए गए सभी चीनी लहसुन की खेप को नष्ट करवाया जाएगा। - रविंद्र वर्मा, अधीक्षक (प्रिवेंशन) कस्टम विभाग