फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विदेशों से आ रही भड़काऊ कॉल का पता लगाने में केंद्रीय एजेंसियां भी जुटीं, यूपी एटीएस भी कर रही है जांच

Thu, 12 Aug 2021 10:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विदेशों से आ रही भड़काऊ फोन कॉल को लेकर सुरक्षा एजेसियां हलकान हैं। 56 सेकेंड की रिकार्डेड कॉल में देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा न फहराने देने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशों से आ रही भड़काऊ फोन कॉल को लेकर सुरक्षा एजेसियां हलकान हैं। 56 सेकेंड की रिकार्डेड कॉल में देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा न फहराने देने की धमकी दी जा रही है। अब इस तरह की कॉल का पता लगाने में केंद्रीय एजेंसियां भी लग गई हैं। यूपी में इसकी जांच एटीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के सिख फार जस्टिस के घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से वीओआईपी कॉल की जा रही है। इसमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और यूएस के नंबरों को इस्तेमाल किया जा रहा है। पन्नू मौजूदा समय में कनाडा में बताया जा रहा है। पिछले महीने खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह की कॉल आ रही थी, उसके पीछे भी पन्नू ही बताया जा रहा है। इसकी जांच पहले साइबर क्राइम को दी गई थी। साइबर क्राइम के एडीजी राम कुमार का कहना है कि पन्नू देश-प्रदेश का माहौल खराब करना चाहता है। उन्होंने बताया कि यह फोन कॉल विदेशों में बैठ कर इंटरनेट के जरिए की जा रही है इस लिए उस तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है।

एटीएस भी कर रही है जांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा न फहराने देने की धमकी के मामले की जांच यूपी एटीएस भी कर रही है। एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में हजारों लोगों के पास इस तरह की काल आ रही है। इसका पता लगाया जा रहा है और केंद्रीय एजेंसियों से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी आ चुकी है इस तरह की काल
इस तरह की फोन कॉल पहले भी लोगों के पास आ चुकी है। पिछले वर्ष भी 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा न फहराने देने की धमकी दी गई थी। उक्त कॉल के पीछे भी गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम सामने आया था। उससे पहले मई 2018 में प्रदेश के लगभग एक दर्जन विधायकों के पास धमकी भरे व्हाट्स एप मैसेज आए थे। उनसे पैसों तक की मांग की गई थी।

इस मैसेज के पीछे दाऊद इब्राहिम के धुर विरोधी अली बुदेश का हाथ बताया जा रहा था। अली बुदेश पिछले कई सालों से बहरीन में रह रहा है। केंद्रीय एजेंसियों ने विधायकों के पास आ रहे मैसेज की जांच की तो पता चला कि यह व्हाट्स एप मैसेज पाकिस्तान से आ रहे थे। बाद में अपने आप ही मैसेज आने बंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें