फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेठी बेसिक शिक्षा घोटाले में CBI का बड़ा छापा, 14 ठिकानों पर दबिश, आलीशान घरों से मिले अहम सबूत

Wed, 17 Jun 2026 07:38 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के देयों और भविष्य निधि की लगभग चार करोड़ रुपये की धनराशि के कथित गबन मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने कई जिलों में छापेमारी की। जांच के दौरान दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। आरोप है कि सरकारी धन को अवैध रूप से विभिन्न खातों में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों के देयों, जीपीएफ आदि की 4 करोड़ रुपये की धनराशि को दूसरे खातों में स्थानांतरित कर गबन करने के मामले में सीबीआई ने बुधवार को चार जिलों के 14 से अधिक ठिकानों पर छापे मारकर अहम सुबूत जुटाए।

विज्ञापन


सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीमों ने अमेठी, लखनऊ, कुशीनगर और प्रतापगढ़ में आरोपियों के ठिकानों को खंगाला, जहां से तमाम संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस प्रकरण की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।

सीबीआई, लखनऊ की डीआईजी शिवानी तिवारी के निर्देश पर एडिशनल एसपी एवं जांच अधिकारी रानू चौधरी के नेतृत्व में टीमें पुलिस बल के साथ देर शाम तक आरोपियों के ठिकानों को खंगाल रही थीं। अब तक की छानबीन में गबन किए गए सरकारी धन के निवेश और इस्तेमाल से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ डिजिटल डिवाइस भी जब्त की गई हैं। बता दें कि इस प्रकरण को लेकर अमेठी के गौरीगंज थाने में 21 मार्च को बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। 

एक साथ उनके ठिकानों पर छापा मारा

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बीती 25 मई को एक रिट याचिका की सुनवाई के दौरान इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद सीबीआई ने अमेठी पुलिस में दर्ज एफआईआर को टेकओवर करते हुए सभी आरोपियों की फेहरिस्त तैयार की और बुधवार को एक साथ उनके ठिकानों पर छापा मारा। 

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर अकाउंटेंट मनोज कुमार मालवीय ने अन्य लोगों की मिलीभगत कर आपराधिक साजिश रची और सरकारी खजाने से अलग-अलग बैंक खातों में गैर-कानूनी तरीके से करीब 4 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर कराकर सरकारी धन का गबन किया। 

सीबीआई ने अपनी एफआईआर में मनोज कुमार मालवीय के साथ ब्लॉक क्वालिटी कोआर्डिनेटर अभिषेक सिंह, ब्लॉक एमआईएस कोआर्डिनेटर शिवम कुमार पांडेय, अमेठी के जगदीशपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर श्रवण कुमार द्विवेदी और गौरीगंज के प्राइमरी स्कूल के असिस्टेंट टीचर शैलेश चंद्र शुक्ला को नामजद करने के साथ उनके ठिकानों को खंगाला है।

सीबीआई ने लखनऊ में आरोपी मनोज कुमार मालवीय के चिनहट स्थित आवास समेत तीन जगहों पर छापा मारा है। इसी तरह अयोध्या में कोतवाली नगर क्षेत्र में पवन कुमार मालवीय, अमेठी में शिवम पांडेय और अभिषेक त्रिपाठी के आवास को भी खंगाला गया है।

आलीशान घर देख सीबीआई दंग

छापों के दौरान आरोपियों के आलीशान घर देख सीबीआई के अधिकारी भी दंग रहे गए। चिनहट स्थित मनोज मालवीय के आवास पर पहुंची टीम को प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर निवेश के सुराग मिले। इसी तरह अमेठी और अयोध्या मे भी आरोपियों ने गबन की गई रकम का निवेश संपत्तियों में किया, जिसके बारे में सीबीआई ने अहम प्रमाण जुटाए हैं। इन सभी से सीबीआई जल्द पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें