स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का हजरतगंज स्थित मुख्यालय दो दिन के लिए कोरोना मरीजों के मिलने के बाद बंद कर दिया गया है। बहुमंजिला इमारत में पहले तल पर रिटेल लोन सेक्शन में करीब 12 लोगों के संक्रमित मिलने पर बैंक ने यह फैसला लिया है। मुख्यालय अब सोमवार से खुलेगा।
बैंक प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि दो से अधिक मरीजों के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्यालय बंद कर इसे सैनिटाइज कराया जा रहा है। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं, होम लोन और दूसरे रिटेल लोन के काम प्रभावित नहीं हों। इसके लिए आरएसीपीसी के स्टाफ को मुख्य ब्रांच, तारे वाली कोठी में शिफ्ट किया गया है। यहां लोन से जुड़े दस्तावेज पूरे कराने का काम होगा। ऐसे में अगर किसी का अप्वाइंटमेंट हो तो वह मुख्यालय के पीछे मुख्य ब्रांच में जाकर संपर्क कर सकता है।