उत्तर प्रदेश के छोटे बाजार और कस्बों में रहने वाले लोगों को भी बड़े शहरों की तरह सुविधा मुहैया कराने को लेकर सरकार की मंशा को देखते हुए प्रदेश में चार और नये नगर पंचायतों का गठन करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अब नगर निकायों की संख्या 756 हो गई है। इसके अलावा अलीगढ़ नगर निगम और देवरिया नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्तावों को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है।
कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि मां कामाख्या (अयोध्या), फर्रूखाबाद की संकिसा संकिसा बसन्तपुर (फरूर्खाबाद), हेतिमपुर (देवरिया) और मथौली कुशीनगर को नई नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। संबधित कस्बे के अलावा आसपास के कई गांवों को भी शामिल करते हुए इन चारों नगर पंचायतों का गठन किया गया है।
इसके अलावा अलीगढ नगर निगम और देवरिया नगर पालिका परिषद के साथ ही 6 अन्य नगर पंचायतों का भी सीमा विस्तार किया गया है। जिन नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है उनमें कम्पिल(फर्रुखाबाद), बिसण्डा (बांदा), रामनगर (बाराबंकी), रामकोला (कुशीनगर), धौरहरा (लखीपुर खीरी) और अल्हागंज (शाहजहांपुर) शामिल हैं।
अलीनगर नगर निगम में ये गांव होंगे शामिल
प्रस्ताव केमुताबिक नगर निगम अलीगढ़ की सीमा में कुल 16 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इनमें देवसैनी, तालशपुर कलां, सुखरावली, सिंधौली, अलीनगर, भदेशी माफी, नगला पानखानी, पड़ियावली, रुस्तमपुर सकत खां (नगला मन्दिर), हाजीपुर चौहट्टा, बढ़ौली फतेह खां, दयानतपुर रसीला, भकरौला, दौलारा निरपाल, खेड़िया ख्वाजा बुद्वा और अजीतपुर आसना शामिल हैं।
देवरिया में शामिल होंगे 23 गांव
नगर पालिका परिषद देवरिया का सीमा विस्तार करते हुए कुल 23 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इनमें तिलई बेलवॉ, परसियॉ उर्फ खरजरवा, डम्भर उर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसिया, बरवॉ गोर स्थान, बड़हरा, चिन्तामन चक, पिपरपाटी, गोबराई खास, मेंहड़ा नगर बाहर, धनौती खुर्द, मूड़डीह, सकरापार, देवरिया खास, बभनी नागर बाहर, रामपुर खुर्द, भीमपुर, पिड़रा, रघवापुर, कतरारी, दानोपुर, सोन्दा और कठिनहिया सम्मिलित हैं।
नई नगर पंचायतों में शामिल होंगे ये गांव
- मां कामाख्या (अयोध्या)- सैमसी.पूर्व 06 गाटा, सैदपुर.पूर्व 02 गाटा, बिहारा.पूर्व 02 गाटा, सैमसी.पश्चिम 88 गाटा, सुनवा-पश्चिम 30 गाटा, सैमसी-उत्तर 20 गाटा, सैदपुर-उत्तर 05 गाटा, बिहारा-दक्षिण 01 गाटा और सुनवा-दक्षिण 25 गाटा का क्षेत्र।
संकिसा बसन्तपुर (फर्रुखाबाद)- संकिसा बसन्तपुर, पुनपालपुर, ईमादपुर केसर, मेरापुर, पमरखिरिया, श्योगनपुर, अर्जुनपुर, पखना हमीरखेड़ा, सिठौली।
- हेतिमपुर (देवरिया)- इन नगर पंचायत की सीमा भुजौली की गाटा संख्या 01 से 552 तथा ग्राम डुमरी एकलास की गाटा संख्या 01 से 449, उत्तर में ग्राम हेतिमपुर की गाटा संख्या 1 से 1832 तथा जिला कुशीनगर की सीमा एवं दक्षिण दिशा में ग्राम मुण्डेरा चन्द की गाटा संख्या 1 से 828 तक, ग्राम जिगनी मुसाहेब खां की गाटा संख्या 1 से 565 तक, ग्राम रामपुर जगदीश उर्फ सिसवा की गाटा संख्या 1 से 518 तक, ग्राम कोटवा गाटा संख्या 1 से 1099 तक तथा ग्राम सहोदर पट्टी गाटा संख्या 01 से 660 तक निर्धारित की गई है।
- मथौली (कुशीनगर)- इस नगर पंचायत की सीमा में मथौली के उत्तर में ग्राम रानीपुर उर्फ हरैया, दक्षिण में ग्राम लोहेपार एवं ग्राम सिरसिया, पूरब में ग्राम फरदहा एवं ग्राम लोहेपार तथा पश्चिम में ग्राम सिरसिया एवं ग्राम बहुआस को शामिल किया गया है।