फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट बैठक में रखे जाएंगे 24 प्रस्ताव, 16 फरवरी से विधानमंडल सत्र बुलाने पर हो सकता है निर्णय

Mon, 25 Jan 2021 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में विधान मंडल सत्र आहूत करने सहित 24 प्रस्ताव रखे जाएंगे। अभी उम्मीद की जा रही है कि 16 फरवरी से सत्र विधानमंडल सत्र की शुरुआत हो सकती है। वहीं, 17 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


बैठक में औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सिंचाई एवं जल संसाधन, आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य, खेल, वित्त, गृह, माध्यमिक शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, नागरिक उड्डयन व लोक निर्माण के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।

पिछले विधानमंडल सत्र के बाद सरकार ने कई कानूनों को अध्यादेश के रूप में लागू किया है। इन्हें विधानमंडल के आगामी सत्र में मंजूरी दिलाने की अनिवार्यता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें