फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने 18 लाख राज्य कर्मचारियों को दी सौगात, यात्रा भत्ता दोगुना हुआ, तत्काल प्रभाव से लागू

Sun, 03 Mar 2019 12:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों का यात्रा भत्ता दोगुना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कर्मचारी लंबे अर्से से भत्ते की दरें बढ़ाने की मांग कर थे। भत्ते की मौजूदा दरें 31 मार्च 2011 से लागू हैं।

विज्ञापन


खास बात ये है कि सरकार ने राज्य वेतन समिति की संस्तुतियों से अधिक भत्ते बढ़ाने को मंजूरी दी है। समिति ने लगभग डेढ़ गुना वृद्धि की संस्तुति की थी। इस फैसले से प्रदेश के18 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा। सभी वेतन लेवल के कर्मी इसका फायदा पाते हैं।

यात्रा भत्ते के साथ अन्य अनुषांगिक खर्च की वर्तमान दरों को भी दोगुना किया गया है। भत्ते की वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस फैसले से कर्मियों को वेतन लेवल के अनुसार 120 रुपये से 465 रुपये प्रतिमाह फायदा होगा।
विज्ञापन


विशेष सचिवों को इकोनॉमी क्लास में यात्रा की अनुमति
प्रदेश सरकार ने यात्राओं के लिए अधिकृत श्रेणी को पूर्ववत रखने का निर्णय किया है। लेकिन शासन में तैनात विशेष सचिवों को वायुयान के इकोनॉमी क्लास में यात्रा की अनुमति दे दी है। विशेष सचिव चाहे जिस वेतन मैट्रिक्स में होंगे, उन्हें यह लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन

इस तरह बढ़ेगा यात्रा भत्ता

- फोटो : amar ujala
- सरकारी भ्रमण के दौरान ‘क’ वर्ग के नगरों के लिए जिनमें नगर पालिकाएं तथा कैंटोन्मेट और निकटवर्ती नोटीफाइड एरिया हों, शामिल होंगी। इनमें कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा क्षेत्र (गौतमबुद्धनगर) और गाजियबाद आते हैं। यहां लेवल-13 व इनसे ऊपर वालों को 930, लेवल 9 से 12 तक 840 रुपये, लेवल-7 व 8 के लिए 720 रुपये, लेवल 5 व 6 के लिए 600 रुपये तथा लेवल-5 से कम 390 रुपये मिलेंगे। पहले इस श्रेणी में अधिकतम 465 और न्यूनतम 195 रुपये मिलते थे।

- ‘ख’ वर्ग के नगरों के लिए जिनमें नगर पालिकाएं तथा कैंटोन्मेंट और निकटवर्ती नोटीफाइड एरिया हों, शामिल होंगी। इनमें मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, सहानरपुर, मथुरा, रामपुर, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, फैजाबाद, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर व फर्रुखाबाद। यहां लेवल-13 व इनसे ऊपर वालों को 750, लेवल 9 से 12 तक 660 रुपये, लेवल-7 व 8 के लिए 570 रुपये, लेवल 5 व 6 के लिए 480 रुपये तथा लेवल-5 से कम 300 रुपये मिलेंगे। पहले इस श्रेणी में अधिकतम 375 और न्यूनतम 150 रुपये मिलते थे।

- श्रेणी क व ख के अलावा अन्य स्थानों के लिए यहां लेवल-13 व इनसे ऊपर वालों को 600, लेवल 9 से 12 तक 540 रुपये, लेवल-7 व 8 के लिए 480 रुपये, लेवल 5 व 6 के लिए 390 रुपये तथा लेवल-5 से कम 240 रुपये मिलेंगे। पहले इस श्रेणी में अधिकतम 300 और न्यूनतम 120 रुपये मिलते थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें