अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चर्चा में आया भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद से जुड़ा पोस्टर अब हट गया है। इसमें उनकी तरफ से लिखा था या तो अबकी जिताय दो या फिर टिकठी पर लिटाय दा। जिसका मतलब है कि अबकी बार या तो जिता दीजिए या मृत्यु शैय्या पर लिटा दीजिये।